क्या आपका ब्रेन ब्लीड हो सकता है और आपको नहीं पता?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 12:56

मस्तिष्क पूरे शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा होता है सबसे महत्वपूर्ण भी। सभी इंद्रियां इससे जुड़ी रहती हैं, इसलिए इसमें आई किसी भी समस्या का हमारे शरीर पर समग्र रूप से प्रभाव पड़ता है। ऐसे में यदि हमें किसी समस्या के आने से पहले ही पता चल जाए, ऐसे कुछ संकेत मिल जाएं जो हमें ये बताएं कि हम किसी बीमारी के जोखिम में हो सकते हैं, तो हम आने वाले खतरे को टाल सकते है। जैसे ब्रेन में क्लॉट की समस्या। यह समस्या अब युवाओं में भी नजर आने लगी है। इसलिए जरूरी है कि आप इसके लक्षणों (brain clot symptoms) को पहचानें। ताकि समय रहते इसका उपचार किया जा सके।

आजकल कई लोगों को और यंग लोगों को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ब्रेन क्लॉट के कई कारण होते हैं, साथ ही, कुछ ऐसे संकेत भी होते हैं जिनसे हम आने वाले जोखिम को कम कर सकते हैं। तो चलिये जानते हैं कि क्या हैं ब्रेन क्लॉट के संकेत (brain clot symptoms), लेकिन उससे पहले जान लेते हैं इस समस्या के बारे में
क्या है ब्रेन क्लॉट? (Brain clot)

ब्रेन क्लॉट यानी मस्तिष्क में रक्त के थक्के जो ब्लड के जेल जैसे दिखते होते हैं। यह आपकी नसों या धमनियों में तब बनते हैं जब रक्त तरल से ठोस बन जाता है, भले ही कुछ समय के लिए। ब्रेन क्लॉट सामान्य नहीं है। इसके कारण आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं और स्ट्रोक का जोखिम भी रेहता है। इसका इलाज लंबा चल सकता है। दवाओं से लेकर सर्जरी तक से इनका इलाज किया जाता है। ऐसे में इसके लक्षणों को समझना ज़रूरी है –
ये संकेत बताते हैं कि ब्रेन में बन रहे हैं क्लॉट (brain clot symptoms)

मस्तिष्क में रक्त के थक्के कई प्रकार के लक्षण पैदा कर सकते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे मस्तिष्क के किस हिस्से को प्रभावित करते हैं। इसके अन्य लक्षणों में शामिल हैं –
1. धुंधला दिखाई देना
अचानक धुंधला दिखाई देना ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती संकेतों में से एक है। ब्लड क्लॉट की वजह से आपको अचानक धुंधलापन का अनुभव हो सकता है।

2. बोलने में कठिनाई
बोलने में तकलीफ एक बहुत बड़ा रेड फ्लैग है जो स्ट्रोक और ब्रेन में ब्लड क्लॉट का संकेत देता है। इसकी वजह से आपको बोलने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा, और यदि आप बात करने की कोशिश करते हैं, तो आपके शब्द साफ नहीं निकलेंगे।

3. खाना निगलने में परेशानी
यदि आपके रक्तप्रवाह में थ्रोम्बस या एम्बोलस बनता है , एक तरह का ब्लड क्लॉट तो आपको खाने या पीने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। खाने-पीने की चीजों को निगलने में परेशानी होगी। आपको घुटन महसूस हो सकती है।

4. तेज़ सिरदर्द
अचानक होने वाला सिरदर्द ब्लड क्लॉट का संकेत है। आपको सिरदर्द के साथ-साथ अन्य लक्षणों का भी सामना करना पड़ सकता है, जैसे चक्कर आना या उल्टी।

5. पैरालाइसिस
ब्रेन स्ट्रोक के दौरान आप अपने शरीर के एक तरफ या अपने किसी अंग में पैरालाइसिस का सामना कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आपके मुंह का एक हिस्सा, या आपका कोई अंग लकवा मार सकता है।

6. बैलेन्स बिगड़ना
आप ब्रेन स्ट्रोक के दौरान चलने या हिलने-डुलने की क्षमता खत्म हो सकती है। जैसे-जैसे आपका मस्तिष्क अपने प्राकृतिक स्तर पर काम करना बंद कर देता है, आप शरीर में संतुलन की भावना खो सकते हैं।
ब्रेन में क्लॉट का क्या कारण हो सकता है

ब्रेन में क्लॉट के कई कारण हो सकते हैं जैसे – परिवार का इतिहास, पहले से ब्रेन में कोई समस्या, यदि आप ब्लड थिनर पर हैं तब भी यह हो सकता है, यदि आपको कैंसर है, या कोविड हुआ है, आदि।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info